Jharkhand Pension Yojana: हमारे देश में पैसे तो बुजुर्गों का काफी सम्मान किया जाता है लेकिन समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो वृद्धावस्था में अपने मां बाप का साथ छोड़ देते हैं। यह लोग अपने माता पिता को वृद्धावस्था में होने पर उनके हाल पर ही छोड़ कर अपने परिवार के साथ शहरों में क्या अलग रहते हैं। ऐसी स्थिति में वृद्ध व्यक्तियों को अपना जीवन यापन खुद ही करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं की शुरुआत की जा चुकी है जिसके द्वारा वृद्ध लोगों को लाभ मिलता है।
झारखंड सरकार द्वारा भी व्यक्तियों के लिए झारखंड पेंशन योजना की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय वृद्ध व्यक्तियों को प्रति महीना ₹1000 की राशि दी जाती है। वर्तमान में झारखंड पेंशन योजना के तहत 70,000 से अधिक वृद्ध व्यक्तियों को इस योजना में शामिल किया गया है। वैसे लोग जिनकी उम्र 60 वर्ष के ऊपर हो गई है और उनका कोई भी सहारा नहीं है उन व्यक्तियों को सरकार द्वारा पेंशन राशि दी जाती है ताकि वह अपना जीवन यापन कर सके। वर्तमान में सरकार द्वारा इस योजना के लिए 885 करोड रुपए की राशि आवंटित की गई है।
इस योजना का लाभ पाने के लिए सरकार द्वारा कुछ नियम एवं मापदंड जारी किए गए हैं इसके बारे में आगे वर्णन किया गया है। हां जी की इस आर्टिकल में हम झारखंड पेंशन योजना 2023 से संबंधित सभी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले हैं। हम आपको बताएंगे कि झारखंड पेंशन योजना 2023 के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए और इसके लिए कैसे आवेदन किया जाता है।
Jharkhand Pension Yojana 2023
झारखंड पेंशन योजना झारखंड राज्य के बुजुर्ग एवं असहाय व्यक्तियों के लिए एक ऐसी योजना है जिसके तहत सरकार द्वारा उनके जीवन यापन के लिए ₹1000 की राशि दी जाती है। यह राशि प्रति महीना उनके बैंक खाते में दी जाती है। आजकल कई लोग ऐसे हैं जिनका वृद्धावस्था में कोई भी सहारा नहीं होता है ऐसे लोगों को इस योजना से बहुत लाभ मिला है।
जो व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से झारखंड बिरधा पेंशन योजना 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में घर बैठे हैं क्या नजदीकी ऑनलाइन सेंटर के द्वारा पानी से झारखंड वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Jharkhand Pension Scheme 2023 | |
Scheme Name | Jharkhand Pension Scheme 2023 |
Started By | Jharkhand State Government |
Beneficiary | Old Citizens of Jharkhand |
Beneficiary Amount | 1000/- Per Month |
Apply Mode | Online/Offline |
Official Website | https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ |
झारखंड विभाग पेंशन योजना को शुरू करने का उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने का झारखंड सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि वैसे व्यक्ति जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है और उनका परिवार के द्वारा कोई भी सहारा नहीं मिल रहा है ऐसे व्यक्तियों को सरकार द्वारा प्रति महीने ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें बुढ़ापे में सहारा मिले। झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से हजारों वृद्ध व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के शुरू होने से झारखंड के वृद्ध नागरिक अपना जीवन यापन आसानी से कर रहे हैं।
झारखंड पेंशन योजना 2023 के लाभ
झारखंड वृद्धा पेंशन योजना के द्वारा झारखंड राज्य के नागरिकों को बहुत मदद मिली है। यहां पर हमने इस योजना से जुड़ी कुछ लाभ के बारे में बताया है।
- इस योजना की शुरुआत होने से झारखंड राज्य के 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को हर महीने ₹1000 की राशि उनके बैंक खाते में मिल जाती है जिससे उन्हें अपना जीवन यापन करने में मदद मिलता है।
- इस योजना की शुरुआत होने के बाद हजारों बुजुर्ग व्यक्तियों को जीवन यापन करने के लिए अब किसी पर आश्रित रहने की जरूरत नहीं है।
- झारखंड पेंशन योजना के तहत सरकार द्वारा 885 करोड़ों रुपए का बजट निर्धारित किया गया है जिसे बढ़ाया जा सकता है।
- झारखंड पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बहुत ही आसान है। जिन व्यक्तियों को पेंशन योजना के लिए आवेदन करना है वह घर बैठे हैं या नजदीकी ऑनलाइन सेंटर से आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में दी जाती है इससे यह फायदा होता है कि उन्हें पेंशन राशि मिलने में कोई भी असुविधा नहीं होती है।
झारखंड पेंशन योजना 2023 के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए?
अगर कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित किया गया सभी मापदंड को पूरा करना पड़ेगा तभी उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है। इस योजना से जुड़ी कुछ जरूरी मापदंड के बारे में यहां पर बताया गया है।
- यह योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है इसलिए इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य के निवासियों को ही दिया जाता है।
- जिन व्यक्तियों की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है वहीं इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- पेंशन योजना के तहत धनराशि प्राप्त करने के लिए आपके पास कोई भी बैंक खाता मौजूद होना चाहिए।
- झारखंड पेंशन योजना के लिए आवेदन करने से संबंधित सभी दस्तावेज आपके पास मौजूद होना चाहिए।
- अगर आप किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- इस योजना के लिए आवेदन करते समय आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
झारखंड पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
अगर आप जाकर पेंशन योजना प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
झारखंड पेंशन योजना के लिए कैसे आवेदन करें?
अब तक आप जान चुके होंगे कि झारखंड वृद्धा पेंशन योजना प्राप्त करने के लिए आपके पास क्या पात्रता होनी चाहिए और कौन-कौन से दस्तावेज होने चाहिए। अगर आप इस योजना के पात्र हैं और लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यहां पर स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिसके द्वारा अपने घर बैठे आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- झारखंड वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको Register Yourself के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी पासवर्ड एवं अपने राज्य को सेलेक्ट करना होगा।
- इन सभी जानकारियों को भरने के बाद अब आपको कैप्चा कोड भरना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और अब आप लॉगिन कर सकते हैं।
- लॉग इन करने के लिए फिर से होम पेज ओपन करें और लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना यूजर आईडी पासवर्ड दर्ज करें और आपका लॉगइन पूरा हो जाएगा।
- अब आपको वहां पर अप्लाई फॉर सर्विसेज एक्शन में न्यू सर्विस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको यहां पर झारखंड सोशल सिक्योरिटी पेंशन अप्लाई पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद अगली स्क्रीन पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने बारे में सभी जानकारियां दर्ज करनी होगी।
- यहां पर सबसे पहले आपको अपना पूरा नाम पता मोबाइल नंबर जन्म तिथि एवं अपनी आयु की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इन सभी जानकारियों को भरने के बाद अब आपको आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारियां भरनी एवं दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा और आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
Note: जिन व्यक्तियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है वह इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक या तहसील में जाना होगा और वहां से इस योजना से जुड़ी आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। प्राप्त आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा एवं उसके साथ सभी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
अपने फॉर्म और दस्तावेजों को एक साथ तैयार करके आपको उसी कार्यालय में संबंधित अधिकारी के पास जमा करना होगा। वहां पर अधिकारी आपके सभी दस्तावेजों को देखेंगे और आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा। इसके कुछ दिनों के बाद पूरी तरह जांच पड़ताल करने के बाद अगर आप नहीं पाए जाते हैं तो आपकी टेंशन शुरू हो जाएगी। |
झारखंड पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें
अगर आपने झारखंड पेंशन योजना के लिए आवेदन किया है तो आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं इसके लिए यहां पर प्रक्रिया बताया गया है।
- आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको न्यू स्टेटस ऑफ योर एप्लीकेशन का विकल्प मिलेगा जहां पर आप को क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Reference Number या Application Detail के द्वारा चेक करने का विकल्प मिलेगा।
- यहां पर आप सभी जानकारियों को सबमिट करके कैप्चा कोड भरे और इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आप के आवेदन की स्थिति आपके सामने आ जाएगी।
Conclusion
इस लेख में हमने झारखंड पेंशन योजना 2023 के बारे में सभी जानकारियां विस्तृत रूप से दी है। यह लेख उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है जो झारखंड पेंशन योजना के बारे में जानना चाहते हैं एवं आवेदन करना चाहते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो आप इसे अन्य लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि उन लोगों को भी इस योजना के बारे में पर्याप्त जानकारी मिल सके।
Read also – PM Kisan Status 22/01/2023: 13वीं किस्त ऐसे चेक करें
Jharkhand Pension Yojana: FAQ
झारखंड पेंशन योजना प्राप्त करने के लिए कितना उम्र होना चाहिए?
झारखंड पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप की न्यूनतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए।
झारखंड पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
झारखंड पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jharsewa.jharkhand.gov.in/ है। इस वेबसाइट के द्वारा पेंशन योजना से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं एवं पेंशन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
झारखंड पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को कितनी राशि दी जाती है?
इस योजना में पहले प्रति महीना ₹600 की राशि दी जाती थी जिसे बढ़ाकर अब ₹1000 कर दिया गया है। वर्तमान में झारखंड सरकार द्वारा पेंशन योजना के लाभार्थियों को ₹1000 हर महीना दिया जाता है।